फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP became champion under the leadership of Meenu of Kasganj

Agra News: कासगंज की मीनू के नेतृत्व में यूपी बना चैंपियन

Mon, 01 Sep 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
UP became champion under the leadership of Meenu of Kasganj
राष्ट्रीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता उत्तर प्रदेश की महिला टीम और तीसरे स्थान पर रही
कासगंज। खेलों की दुनिया में जिले के लिए रविवार का दिन गौरव का क्षण लेकर आया। तेलंगाना में खेली गई राष्ट्रीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में कासगंज की मीनू धनगर के नेतृत्व में खेली उत्तर प्रदेश की महिला टीम चैंपियन बनी। उसने यह उपलब्धि केरल को हराकर हासिल की। वहीं, पुरुष टीम को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रदेश की टीमों (महिला और पुरुष वर्ग) की इस यादगार उपलब्धि में कासगंज की अन्य खिलाडि़यों का भी अहम योगदान रहा। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित जिमखाना के मैदान पर आयोजित अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता में देश के करीब 20 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कासगंज निवास मीनू धनगर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 26-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। इसके बाद हुए खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केरल की टीम को 20-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस टीम में ज्योति यादव, करिश्मा कुमारी, सुधा, राखी, छाया, सोनी, माला, सृष्टि पुंडीर, अन्नू, राधा और अर्चना शर्मा ने अपना दमदार प्रदर्शन किया।वहीं, पुरुष वर्ग में कप्तान मुनेंद्र रोनी के नेतृत्व में खेली उत्तर प्रदेश की टीम को सेमीफाइनल में कर्नाटक के हाथों 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने केरल के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और अंत तक दबदबा बनाए रखते हुए 32-6 से जीत दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम में मोहितांश, सनी यादव, अनुराग, सुभाष, सौरभ, हेमंत यादव, अमन यादव, अमित पुंडीर, मोहित, दिव्यांशु और अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed