फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Assembly Election 2022: Rld District Chief Suspended By Jayant Chaudhary After Audio leak

कार्रवाई: 20 लाख रुपये मांगने के ऑडियो वायरल होने के बाद रालोद जिलाध्यक्ष को जयंत ने पद से हटाया

Wed, 19 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

आरोप लगा था कि रालोद की जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर ने पूर्व विधायक कालीचरण सुमन से टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Rld District Chief Suspended By Jayant Chaudhary After Audio leak
कुसुम चाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुसुम चाहर पर टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर नरेंद्र बघेल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। इस मामले में पार्टी वायरल हुए ऑडियो की जांच भी कराएगी। 
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने जिलाध्यक्ष पर टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस सौदेबाजी की बातचीत का उन्होंने सोमवार को ऑडियो भी वायरल किया था। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष जगपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर को हटा दिया है। मामले की जांच भी कराई जा रही है। उनके स्थान पर नरेंद्र बघेल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन

यह था मामला
पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने सोमवार को लनेदेन की बातचीत का 34:26 मिनट का ऑडियो जारी किया था। उनका आरोप था कि जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर के आवास पर नौ जनवरी को प्रधानजी, ब्लॉक प्रमुख के साथ बैठक हुई और टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए। इसमें जिलाध्यक्ष की ओर से यह भी कहा कि अब यह पार्टी चरण सिंह की नहीं रही, प्लान बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खबर...
आरोप: आगरा में रालोद ने टिकट के बदले मांगे रुपये, जिलाध्यक्ष बोलीं- ये चरण सिंह की लोकदल नहीं है...अब प्लान बदल गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed