फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Agriculture Minister's statement on Union minister MJ Akbar case

मी टू : एमजे अकबर प्रकरण पर मंत्री बोले- आरोपों से ही कोई यौन शोषण का दोषी नहीं

Mon, 15 Oct 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
UP Agriculture Minister's statement on Union minister MJ Akbar case
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
मी टू अभियान और केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप पर यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का कहना है कि आरोप लगाने भर से कोई दोषी साबित नहीं हो जाता। आरोपों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। कृषि मंत्री शाही रविवार को आगरा में वर्ल्ड यूनियन होलसेल मार्केट इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में 21 चीनी मिलें बंद कर औने-पौने दाम में बेच दी गईं, तब प्रदर्शन नहीं हुए, किसानों को जरिया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर कोई प्राइवेट कंपनी यूनिट के लिए आगे आती है तो सरकार उसकी मदद करेगी। सरकार किसानों के लिए बीज में सब्सिडी देने के साथ ही गेहूं, चावल की रिकॉर्ड खरीददारी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि कई फसलों का समर्थन मूल्य भी पहली बार जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 100 मंडियों को इंटरनेट से जोड़ा गया है, जिससे किसान घर बैठे फसलों के दाम की जानकारी कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed