फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up acid attack on woman constable police arrested accused in encounter

महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाला एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2019 09:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
up acid attack on woman constable police arrested accused in encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही पर तेजाब से हमला कर फरार हुआ आरोपी हिमांशु ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया है। मुठभेड़ में उसकी दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस को पता चला कि चार अप्रैल को महिला सिपाही पर तेजाब से हमला करने के बाद फरार आरोपी बुलंदशहर के गांव बिजलीपुर निवासी हिमांशु ठाकुर मथुरा आ रहा है। 
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार, सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी और छाता कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने घेराबंदी करके गोकुल बैराज पर उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी फायर करके बाइक से भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

up acid attack on woman constable police arrested accused in encounter
मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गोली चलाई तो गोली उसकी दाहिने पैर में लग गई। घायल आरोपी वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि हिमांशु को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने के छह आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। वहीं, फारेंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed