{"_id":"c6b3d5694a9bdfa5fc2e73745d0e2ad0","slug":"until-january-26-tourists-flood-umdega-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी तक उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी तक उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार से सैलानियों का जो सैलाब शुरू हुआ, वह 26 जनवरी तक जारी रहेगा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के कारण सुरक्षा संबंधी पाबंदियाें और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण दिल्ली-एनसीआर के पर्यटक आगरा का रुख कर रहे हैं। शनिवार को 70 हजार से ज्यादा सैलानी ताजमहल पर पहुंचे। भारी भीड़ के कारण ताज के तीनों ओर की पार्किंग फुल हो गई और लोगों को सड़क किनारे ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ीं। शनिवार, रविवार के बाद मंगलवार को गणतंत्र दिवस है। ऐसे में सोमवार का अवकाश लेने वालों के लिए पूरे चार दिन छुट्टी मिल रही है। यही वजह है कि सुरक्षा संबंधी दिक्कतों के कारण दिल्ली के पर्यटक काफी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग करा चुके हैं।
विज्ञापन