{"_id":"5ded3af38ebc3e1b8d2e826d","slug":"unnao-rape-case-tundla-news-agr4191290196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए सपाइयों की शोक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए सपाइयों की शोक सभा
विज्ञापन
टूंडला में मृतक उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि देते सपाई
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रहे दुष्कर्म और दुष्कर्म पीड़िताओं की हत्या को लेकर समाजवार्दी पाटी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि प्रदेश में लगातार दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं। जिसे रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उमेश यादव प्रधान और सपा नेता अलकेश सविता ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को जो नारा दिया था वह पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। पूर्व जिला सचिव अजब सिंह यादव और वीरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हित में संघर्ष करती रही है और करती रहेगी।
सरकार प्रदेश में हुए दुष्कर्मों पर श्वेत पत्र जारी करें। शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धाजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पवन कक्कड़, ओम प्रकाश दिवाकर, गिरीश यादव, राजेन्द्र यादव, भोलेशंकर निषाद, चांद बाबू, मंगल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।