{"_id":"5edde73a8ebc3e904914bc4d","slug":"unlock1-updates-hotels-and-malls-open-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक आगरा: मॉल खुले, सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स रहेंगे बंद, सैलून-ब्यूटी पार्लर पर भी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक आगरा: मॉल खुले, सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स रहेंगे बंद, सैलून-ब्यूटी पार्लर पर भी पाबंदी
Mon, 08 Jun 2020 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:10 PM IST
सार
- मॉल में मल्टीप्लेक्स नहीं खोले जाएंगे, सिनेमाघर पर भी पाबंदी
- प्रशासन ने आईसक्रीम बिक्री के लिए अनुमति दे दी है
विज्ञापन
टीडीआई मॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा के कंटेनमेंट और बफर जोन के बाहर होटल, गेस्ट हाउस और शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति मिल गई है। सभी के लिए शर्तें रखी गई हैं। धार्मिक स्थल और ताजमहल सहित एतिहासिक स्मारकों को अभी नहीं खोला जाएगा।
नए आदेश के बाद सोमवार को ताजनगरी के मॉल खुल गए हैं। मॉल में मल्टीप्लेक्स नहीं खोले जाएंगे। और न ही सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी गई है। उधर, कोरोना की दहशत के कारण पहले दिन ज्यादातर होटल बंद ही रहे।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि होटल और गेस्ट हाउस में खाद्य और पेय सामग्री को रूम सर्विस के माध्यम से ही वरीयता दी जाएगी। मॉल में सामाजिक दूरी अनिवार्य होगी। मास्क सबको लगाना होगा। आईसक्रीम बिक्री के लिए भी अनुमति दे दी गई है। इसकी कई दिनों से मांग की जा रही थी।

सैलून-ब्यूटी पार्लर से संक्रमण के फैलाव की आशंका
जिलाधिकारी ने बताया कि सैलून और ब्यूटी पार्लर नहीं खुलेंगे। इनसे संक्रमण के फैलाव की आशंका है। संवेदनशील होने के कारण इन्हें अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा।
बता दें कि ताजनगरी में मॉल को लॉकडाउन से पहले ही बंद कर दिया गया था। ताजमहल के साथ ही होटल बंद हो गए थे। रेस्तरां से होम डिलीवरी की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।
बता दें कि ताजनगरी में मॉल को लॉकडाउन से पहले ही बंद कर दिया गया था। ताजमहल के साथ ही होटल बंद हो गए थे। रेस्तरां से होम डिलीवरी की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें
- अनलॉक आगरा: अभी नहीं खुलेंगे ताजमहल और मंदिर-मस्जिद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
- भक्तों के लिए खुले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार, बांकेबिहारी के दर्शन को करना होगा इंतजार