फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unlock 5 guidelines only eleven percent parents ready to send children to school

Unlock-5: क्या बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार हैं ? आगरा मंडल के 11.23% अभिभावकों ही ने दी सहमति

Fri, 16 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
unlock 5 guidelines only eleven percent parents ready to send children to school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

माध्यमिक स्कूल 19 अक्तूबर से खुलने जा रहे हैं। बहुत कम अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने की सहमति दे रहे हैं। आगरा मंडल में यूपी बोर्ड के 2508 विद्यालयों में पंजीकृत महज 11.23 फीसदी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने ही स्कूल भेजने की सहमति दी है। 

विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने गुरुवार को अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंडल में मिली स्वीकृति की जानकारी दी। मंडल के यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक कुल 6,86,777 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। 
विज्ञापन



इसमें से 77,139 छात्रों के अभिभावकों की सहमति प्राप्त हुई है। आगरा जिले में सर्वाधिक 15.25 फीसदी छात्र-छात्राओं की सहमति प्राप्त की गई है। 2,43,792 में से 37,198 छात्रों के अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में 1,57,641 में से 11408 (07.23 फीसदी) ने, फिरोजाबाद में 1,56,957 में से 18834 (11.99 फीसदी) ने और मैनपुरी में 1,28,387 में से 9702 (07.55 फीसदी) छात्र-छात्राओं के अभिभावकों स्कूल भेजने की सहमति दी है।  

डीआईओएस को लगातार स्कूलों का निरीक्षण करना होगा   

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने निर्देश दिया कि स्कूल खुलने पर शासनादेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन, मास्क, साफ-सफाई को देखा जाएगा। 

डीआईओएस लगातार स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि शासनादेश का पालन हो रहा है या नहीं। प्रत्येक आठ से दस स्कूलों का समूह बनाकर उनकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed