{"_id":"5f7625bb8ebc3e9b96615cae","slug":"unlock-5-0-stadium-opened-after-193-days-12-players-practiced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 5.0: 193 दिनों बाद खुला स्टेडियम, अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 5.0: 193 दिनों बाद खुला स्टेडियम, अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ी
Fri, 02 Oct 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:24 AM IST
सार
दूसरे चरण में सात अक्तूबर से पंद्रह दिन के अंदर बैडमिंटन, तलवारबाजी, हॉकी और क्रिकेट के खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू होगा।
विज्ञापन
अनलॉक 5.0 में खुला स्टेडियम, अभ्यास करता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के कारण 193 दिनों से बंद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम गुरुवार को खोल दिया गया। पहले चरण में टेबिल टेनिस और जिमनास्टिक हाल खोले गए हैं। सुबह और शाम की शिफ्ट में 12 खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। दूसरे चरण में सात अक्तूबर से पंद्रह दिन के अंदर बैडमिंटन, तलवारबाजी, हॉकी और क्रिकेट के खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू होगा।
थर्मल स्कैनिंग के बाद खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। तय किया गया है कि खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने पर एक दिन के अंतराल पर अभ्यास का अवसर दिया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने पर पहली बार चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद स्टेडियम प्रशासन खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है।
दो सदस्यीय टीम रखेगी नजर
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि दो स्थायी कोचों की टीम नियमों के पालन पर नजर रखेगी। टीम की संस्तुति पर खिलाड़ी का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

Trending Videos
इन बातों का ध्यान रखना होगा
. बिना मास्क के स्टेडियम में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
. हरेक खिलाड़ी के पास हैंड सैनिटाइजर होना जरूरी
. सामाजिक दूरी का रखना होगा ध्यान
. अपनी किट का कोई सामान दूसरे खिलाड़ी को नहीं देंगे
. अभ्यास के बाद कोई भी खिलाड़ी स्टेडियम में नहीं रुकेगा