{"_id":"5ed68cb98ebc3e909f68fad0","slug":"unlock-1-kasganj-news-agr4444792153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मात्र 189 यात्रियों ने की यात्रा, 11 बसों का किया संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मात्र 189 यात्रियों ने की यात्रा, 11 बसों का किया संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अनलॉक होने के बाद बसों के संचालन की अनुमति मिल गई। लेकिन अभी लोग कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। अनलॉक के पहले दिन एक जून को मात्र 189 यात्रियों ने ही रोडवेज बसों में यात्रा की। जबकि चार रूटों पर ही बसों का संचालन किया गया।
डिपो में 89 बसों का बेड़ा हैं। लॉक डाउन से पहले इन बसों में भीड़ के चलते पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती थी। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लोग यात्रा करने से डर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं एक जून को देर शाम तक मात्र 189 यात्रियों ने ही यात्रा की।
इनके लिए डिपो से 11 बसों का संचालन कौशाम्बी, बरेली, आगरा और एटा के लिए किया गया। 5 बसें कौशांबी गईं। इनमें 97 यात्रियों ने सफर किया, बरेली जाने वाली तीन बसों में 44 लोगों ने यात्रा की। आगरा गई दो बसों में 38 और एटा की एक बस में महज 10 लोह ही सवार हुए।
विज्ञापन
63 यात्री बैठ सकते थे एक बस में
20 से अधिक किसी भी बस में नहीं थे लोग
पहले दिन के चलते यात्रियों की संख्या काफी कम रही हैं। यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बसों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। यात्रियों के सवार होने से पहले उनके हाथों को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है। - ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी।