फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown youth dies after being hit by train

Agra News: ट्रेन की चपेट में आने अज्ञात युवक की मौत

Wed, 03 Jul 2024 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth dies after being hit by train
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में नदरई हजारा नहर के समीप ट्रेन की चपेट में आने एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही।
विज्ञापन

नदरई में हजारा नहर पर रेलवे लाइन के सहारे किमी खंबा 249 /19-20 के पास सुबह लगभग 7:30 बजे क्षत विक्षत हालत में एक शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना रेलवे कर्मी अनिल कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल और नदरई पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में जानकारी की लेकिन उसकी शिनाख्त नही हुई। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसका रंग सांवला, सफेद शर्ट, धारीदार कमीज और काला अंडरवियर पहने हैं। कोतवाली प्रभारी रामवकील सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हुई है। इनके समीप क्षत-विक्षत हालत में एक अज्ञात का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed