आगरा: रात में अज्ञात लोगों ने दो धर्मस्थलों पर पोता रंग, पुलिस ने स्थिति को संभाला
आगरा के एमजी रोड और बिजलीघर की पास दो धर्मस्थलों पर सोमवार की रात में अज्ञात लोगों ने रंग पोत दिया। मंगलवार सुबह का इसका पता चलने पर एक समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पुलिस ने उन धर्मस्थलों को उसी रंग में कर दिया जिनमें वो पहले थे।
एसपी सिटी बोतरे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस ने दोनों धर्मस्थलों पर फिर से वही रंग करा दिया गया है। जिन लोगों ने यह खुराफात की है, उनका पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पड़ोसी जनपद मथुरा के नंदबाबा मंदिर परिसर में दो युवकों द्वारा नमाज अदा करने के बाद यह घटना हुई है। इससे पुलिस सतर्क हो गई है। रंग पोतने वालों का पता लगाने में जुट गई है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।