फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University will give masks to those attending the convocation

दीक्षांत समारोह में शामिल होने वालों को मास्क देगा विश्वविद्यालय

Sun, 28 Nov 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
University will give masks to those attending the convocation
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्रों, फैकल्टी और अतिथियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मास्क प्रदान किया जाएगा। खास बात यह होगी कि मास्क पर विश्वविद्यालय का लोगो भी छपा होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि दीक्षांत समारोह का परिधान निर्धारित है। वहीं, कोरोना प्रोटोकाल के तहत दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों का मास्क पहनना भी जरूरी है। एकरूपता बनी रहे और सभी मास्क लगाना सुनिश्चित करें, इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर सभी को मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। मास्क पर लोगो छपवाने के पीछे मकसद विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग है। जेपी सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 350 लोगों को शामिल होना है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए नए सिरे से आमंत्रण पत्र छपवाए जा रहे हैं। पांच अप्रैल को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के लिए करीब 600 आमंत्रण पत्र छपवा लिए गए थे। तारीख और आमंत्रण पत्र पर छपे नामों में बदलाव की वजह से नए आमंत्रण पत्र छपवाए जा रहे हैं। अप्रैल प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र पर कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का नाम था। वह अभी कार्य विरत चल रहे हैं। अब जो कार्ड छपवाया जा रहा है, उस पर प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कौन शामिल होगा अभी तक यह तय नहीं है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह का कहना है कि अभी विशिष्ट के नाम पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed