फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Waiting for subject specialist in institutes

विविः संस्थानों में विषय विशेषज्ञ का इंतजार

Mon, 13 Sep 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
University: Waiting for subject specialist in institutes
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में विषय विशेषज्ञों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। ये अतिथि शिक्षकों की जगह रखे जाने हैं। विषय विशेषज्ञों को रखे जाने की अभी तक प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है। राजभवन को भेजे गए प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार आवासीय इकाइयों के विभागों में 16 अगस्त से ही कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। विषय विशेषज्ञों की तैनाती न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संस्थानों के निदेशक व विभागाध्यक्ष गत सत्र में तैनात कुछ अतिथि शिक्षकों का सहयोग जरूर ले रहे हैं। इनको फिर रखा जाएगा या नहीं, यह निश्चित नहीं है। गत सत्र में की गई अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जांच चल रही है। ऐसे में प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने चालू सत्र में विषय विशेषज्ञ रखे जाने का प्रस्ताव गत माह ही राजभवन को भेजा था। वहां से सहमति आने का इंतजार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति का कहना है कि राजभवन की सहमति प्राप्त होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी। सहमति आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में नियमित और संविदा शिक्षकों की कमी है। तमाम संस्थान अतिथि शिक्षकों के भरोसे चलते हैं। गत सत्र में ही 102 अतिथि शिक्षक रखे गए हैं। चालू सत्र में इनकी भरपाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed