{"_id":"62a8e61b3ed5f830533d1bbb","slug":"university-polytechnic-classes-will-also-be-held-in-iet-agra-news-agr5369076114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः आगामी सत्र से आईईटी में पालीटेक्निक भी पढ़ाया जाएा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः आगामी सत्र से आईईटी में पालीटेक्निक भी पढ़ाया जाएा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में सत्र 2023-24 से पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) में आवेदन किया है। एआईसीटीई की ओर से दो बार स्क्रूटनी की जा चुकी है।
एआईसीटीई की ओर से विश्वविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रम अब एक आईडी के तहत संचालित होने हैं, जो कि विश्वविद्यालय की होगी। पहले संस्थानों की आईडी पर संबंधित पाठ्यक्रमों की मान्यता थी। एआईसीटीई ने व्यवस्था समाप्त कर दी है। एआईसीटीई के तहत विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के समन्वयक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि आईईटी में कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को संचालित करने भी प्रस्ताव एआईसीटीई को भेजा गया, मंजूरी मिलने पर इसे भी सत्र 2023-24 से शुरू किया जाएगा। इन्हीं ब्रांच में पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाए जाने हैं। बीबीए और एमसीए पहले से संचालित हैं।
प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू होने का प्रस्ताव भेजा गया है। 14 जून को दूसरी बार एआईसीटीई की ओर से ऑनलाइन स्क्रूटनी की गई।