फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Now 1227 seats will be admitted in PhD

विविः अब पीएचडी में 1227 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश

Tue, 03 May 2022 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
University: Now 1227 seats will be admitted in PhD
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अब 1227 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश लेगा। 27 सीटें और बढ़ गई हैं, इतने ही अभ्यर्थियों को लाभ मिल जाएगा। 15 शोध निर्देशकों की सीटों को अब शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि 15 शोध निर्देशक ऐसे शामिल किए गए हैं, जिन्होंने शोध कार्य कराने के लिए पहले से आवेदन कर रखा था, उनके आवेदन में कमियां थीं। समिति की ओर से आपत्तियां लगा दी गई थीं। शिक्षकों ने आपत्तियों का निस्तारण कर दिया, इसके बाद उनको शोध निर्देशक बना दिया और अधिक अभ्यर्थियों का पीएचडी में प्रवेश हो सके, इसलिए इनको प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। पहले करीब 1600 अभ्यर्थियों को 1200 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग करानी थी।
विज्ञापन

डीन रिसर्च ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए प्रवेश परीक्षा के परिणाम की कट ऑफ में शामिल अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा में 3297 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 935 अभ्यर्थी सफल हुए थे। पीएचडी में प्रवेश के लिए पांच और छह मई को सुबह 9:30 बजे से काउंसिलिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed