{"_id":"62703635b641381f1476943c","slug":"university-now-1227-seats-will-be-admitted-in-phd-agra-news-agr53226868","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः अब पीएचडी में 1227 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः अब पीएचडी में 1227 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अब 1227 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश लेगा। 27 सीटें और बढ़ गई हैं, इतने ही अभ्यर्थियों को लाभ मिल जाएगा। 15 शोध निर्देशकों की सीटों को अब शामिल किया गया है।
विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि 15 शोध निर्देशक ऐसे शामिल किए गए हैं, जिन्होंने शोध कार्य कराने के लिए पहले से आवेदन कर रखा था, उनके आवेदन में कमियां थीं। समिति की ओर से आपत्तियां लगा दी गई थीं। शिक्षकों ने आपत्तियों का निस्तारण कर दिया, इसके बाद उनको शोध निर्देशक बना दिया और अधिक अभ्यर्थियों का पीएचडी में प्रवेश हो सके, इसलिए इनको प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। पहले करीब 1600 अभ्यर्थियों को 1200 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग करानी थी।
डीन रिसर्च ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए प्रवेश परीक्षा के परिणाम की कट ऑफ में शामिल अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा में 3297 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 935 अभ्यर्थी सफल हुए थे। पीएचडी में प्रवेश के लिए पांच और छह मई को सुबह 9:30 बजे से काउंसिलिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं।