फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: More students' trend towards BA

बीए के प्रति छात्रों का रुझान अधिक

Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
University: More students' trend towards BA
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्नातक स्तर पर छात्रों का सर्वाधिक रुझान बीए पाठ्यक्रम की ओर है। बीए के बाद बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। गत दो सत्रों से बीए में प्रवेश अपेक्षाकृत अधिक हो रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप के मुुताबिक अभी तक स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 36,617 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। 33,600 ने पाठ्यक्रमों का चयन किया है। सर्वाधिक 14,770 छात्र-छात्राओं ने बीए पाठ्यक्रम को चुना है। 8,618 ने बीएससी और 2,961 ने बीकॉम पाठ्यक्रम चुना है। बीएससी कृषि के लिए 2,137 व बीएएलएलबी के लिए 698 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। 618 ने बीसीए, 655 ने बीबीए पाठ्यक्रम चुना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। अभी सीबीएसई का परिणाम जारी नहीं हुआ है। सीबीएसई के छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की रफ्तार धीमी है, अभी तक 119 छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न कॉलेजों व संस्थानों में प्रवेश लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। देश में सेवा क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। तीन वर्षों से बीए के प्रति रुझान बढ़ रहा है। भाषा कौशल पर आधारित कई रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं। - प्रो. एसपी सिंह, प्राचार्य, सेंट जोंस कॉलेज

विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाली छात्राएं भी बीए में प्रवेश के लिए आवेदन कर रही हैं। छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से ऐसा कर रही हैं। छात्राओं को लग रहा है कि वह बीए के साथ अपनी तैयारी अच्छे से कर सकेंगी। - प्रो. पूनम सिंह, प्राचार्या, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed