फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Forms for semester examinations will be filled from February 15

विविः 15 फरवरी से भरे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म

Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
University: Forms for semester examinations will be filled from February 15
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संबद्ध कॉलेजों के बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराए जाने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 15 से 25 फरवरी 2022 तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। संबद्ध कॉलेजों में संचालित इन पाठ्यक्रमों की पहली बार सेमेस्टर परीक्षा कराई जानी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू कराई जाएंगी। यह अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक समाप्त होंगी। कॉलेजों को छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 15 मार्च तक अपलोड करने होंगे। जबकि रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के अंक अपलोड करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। रोजगारपरक पाठ्यक्रम देर से तय किए गए हैं। इसलिए अंक अपलपोड करने के लिए एक माह अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 28 जनवरी को जारी कार्यक्रम के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं 08 से 31 मार्च तक कराई जानी थीं। दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं एक अप्रैल 2022 से शुरू होनी थीं। नए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। ऐसे में दूसरे सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन मई में शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड टर्म परीक्षाएं कराने के निर्देश
आगरा। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को बीए, बीएससी, बीकॉम के पाठ्यक्रमों में पंजीकृत छात्र-छात्रओं की मिड टर्म परीक्षाएं जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की ओर से बुलाई गई बैठक में अधिकतर राजकीय व एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों ने कहा था कि वह टर्म परीक्षाएं करा चुके हैं। परीक्षा नियंत्रक की ओर से प्राचार्यों से अपेक्षा की गई है कि वह आंतरिक मूल्यांकन व वाकेशनल पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन की प्रक्रिया संपन्न करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed