फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Extended the last date to fill the examination form

विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई

Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
University: Extended the last date to fill the examination form
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की परीक्षा का फॉर्म भरने से रह गए छात्र-छात्राओं के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब ये 23 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इससे पहले आखिरी तारीख 16 सितंबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से तारीख बढ़ाए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर छात्र-छात्राएं खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों की बीएड प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय की वार्षिक परीक्षा के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी गई है। पहले आखिरी तारीख क्रमश: 14 व 16 सितंबर थी। एमएड सत्र 2020-22 प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2019-21 द्वितीय सेमेस्टर और सत्र 2017-19 चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के आवेदन फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed