{"_id":"61921689387e22716e48fa5b","slug":"university-employees-union-protests-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दैनिक वेतनभागी कर्मचारियों को हटाने का विरोध, विवि कर्मचारियों ने कार्य ठप कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दैनिक वेतनभागी कर्मचारियों को हटाने का विरोध, विवि कर्मचारियों ने कार्य ठप कर किया हंगामा
Mon, 15 Nov 2021 01:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:42 PM IST
सार
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 29 नवंबर तक ही कार्य करने के नोटिस के बाद नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कार्य ठप कर दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में नारेबाजी करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभागी कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कार्य ठप कर हंगामा किया। विश्वविद्यालय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलसचिव को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों को समायोजित न करने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय में दैनिक वेतनभोगी 160 कर्मचारी हैं, जो 20 साल से यहां कार्य कर रहे हैं। अब जैम पोर्टल के जरिये निजी कंपनी को टेंडर दे दिया है, इसके चलते इन कर्मचारियों को 29 नवंबर तक ही कार्य करने के लिए नोटिस दिए हैं। ऐसे में यह कर्मचारी कैसे अपनी जीविका चलाएंगे, इसके चलते सुबह 10 बजे से ही कोई कर्मचारी अपने पटलों पर नहीं बैठा और कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
समायोजित करने की मांग
दोपहर दो बजे के करीब कुलसचिव को ज्ञापन देकर कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग की है। कुलसचिव ने कुलपति को इस मांग से अवगत कराते हुए जानकारी देने को कहा है। महामंत्री अरविंद गुप्ता ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
घंटों इंतजार करने के बाद लौट गए छात्र
कर्मचारियों के कार्य ठप किए जाने से छात्रों को परेशानी हुई। दूरदराज से अंकतालिका, डिग्री समेत अन्य परेशानियों के लिए आने वाले छात्रों का कार्य नहीं हो पाया। ऐसे करीब 450 से अधिक छात्र लौट गए। छात्रों का कहना था कि विरोध प्रदर्शन ठीक है, लेकिन छात्र हित में पटलों पर कार्य जरूर करना चाहिए।