{"_id":"61294ca48ebc3e171647cb88","slug":"university-committee-constituted-to-strengthen-the-system-of-examinations-agra-city-news-agr505366061","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः परीक्षाओं के स्वचालन के लिए बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः परीक्षाओं के स्वचालन के लिए बनाई समिति
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के स्वचालन (ऑटोमेशन) और परीक्षा प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए समिति बनाई गई है। जो कि यहां की परीक्षा प्रणाली को देखेगी और परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्ताव देगी।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि इस विश्वविद्यालय में परीक्षा संबंधी समस्याएं अधिक हैं। परीक्षाएं समय से नहीं हो पा रही हैं। इससे निर्धारित समय से पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है। छात्र-छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पढ़ाई और परीक्षा होनी है। इसमें सेमेस्टर परीक्षा का प्रावधान है। वर्ष में दो परीक्षाएं करानी पड़ेंगी। इसलिए परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना जरूरी है, जिससे परीक्षाएं समय से और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हों।
समिति में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो. जयप्रकाश पांडेय, लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा और परिणाम का कार्य देख रहे प्रो. पीयूष भार्गव, दिल्ली विश्वविद्यालय में संयुक्त कुलसचिव डॉ. रोहन राय, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव समिति के सदस्य सचिव हैं। समिति से अपेक्षा की गई है कि वह जल्द से जल्द अपनी संस्तुतियां विश्वविद्यालय को देंगे।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि पूरी परीक्षा व्यवस्था फिर से स्थापित करने की योजना है। जिसमें सॉफ्टवेयर आधारित तमाम कार्य होंगे। परीक्षकों का चयन करने, प्रायोगिक परीक्षा के दौरान ही अंक ऑनलाइन अपलोड करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। परीक्षकों को केंद्र पर पहुंचने पर ओटीपी दी जाएगी। जिससे कोई और अंक न दे सके।