फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university closed, no study in colleges

कालेजों में पढ़ाई, विवि में कामकाज ठप

Wed, 17 Feb 2016 12:27 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Wed, 17 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
university closed, no study in colleges
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी सतेंद्र  के हत्यारोपी के पकड़ में न आने पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के सदस्य शैक्षणिक कार्यों से विरत रहे। कालेजों में पढ़ाई और विश्वविद्यालय में कामकाज ठप रहा। यहां तक कि विवि अधिकारियों के कार्यालय तक नहीं खुले। औटा प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी को ज्ञापन देकर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में विश्वविद्यालय कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी धरना  देकर हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इनके समर्थन में औटा भी आ गया। एडेड और राजकीय कालेजों में शिक्षकों ने चॉक-डस्टर नहीं उठाया। औटा अध्यक्ष डा. वीरेंद्र चौहान ने बताया कि हत्या से विश्वविद्यालय परिवार सदमे में है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो औटा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डा. एके सिंह, डा. निशांत चौहान, डा. राजीव शुक्ला, डा. अनुराधा गुप्ता, डा. पुष्पेंद्र सिंह, डा. युवराज सिंह, डा. हेमंत कुलश्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन


कर्मचारी आज निकालेंगे जुलूस
- हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए विश्वविद्यालय कर्मचारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे। अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि हत्या को  पांच दिन गुजर गए, अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर हैं। बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें अनिल श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, श्याम सुंदर, बृजेश वर्मा, रमाकांत शर्मा आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कालेज कर्मचारी का भी कार्य बहिष्कार
- हत्या के विरोध में आगरा कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने भी बुधवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। मंगलवार को मीटिंग कर इस पर सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया। महासचिव अशोक तिवारी ने बताया कि वाल्मीकि वाटिका से पैदल मार्च निकालते हुए एसएसपी को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed