{"_id":"696bc64440b0c064e403ca7a","slug":"university-administration-focus-on-result-after-completion-of-the-examination-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: अंक अपलोड और प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तिथि समाप्त, विश्वविद्यालय का अब रिजल्ट पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: अंक अपलोड और प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तिथि समाप्त, विश्वविद्यालय का अब रिजल्ट पर फोकस
Sat, 17 Jan 2026 10:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:57 PM IST
सार
वर्तमान में विश्वविद्यालय के छह मूल्यांकन केंद्रों में से पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्र पर अंतिम चरण में जांच चल रही है। लगभग 12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण चरण पूरे हो चुके हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 15 जनवरी तक आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक, मौखिकी एवं आंतरिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही अंक ऑनलाइन अपलोड करने की समय सीमा भी पूरी हो गई है, जिसके बाद अब विश्वविद्यालय का पूरा ध्यान उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने पर है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय एवं पंचम) तथा परास्नातक स्तर के एमए, एमकॉम, एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (दिसंबर 2025) की प्रायोगिक, मौखिकी एवं आंतरिक परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
महाविद्यालयों की ओर से अंक अपलोड किए जा रहे हैं और निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य मूल्यांकन कार्य को जल्द पूरा कर चरणबद्ध तरीके से परिणाम घोषित करना है। वर्तमान में विश्वविद्यालय के छह मूल्यांकन केंद्रों में से पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्र पर अंतिम चरण में जांच चल रही है। लगभग 12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जैसे-जैसे मूल्यांकन पूरा हो रहा है, उसी क्रम में संबंधित पाठ्यक्रमों के परिणाम तैयार कर जारी किए जा रहे हैं। बीते 15 दिनों में चार पाठ्यक्रमों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। प्रयास है कि उत्तर पुस्तिकाओं की अधिक संख्या के बावजूद मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा कर समय पर परिणाम उपलब्ध कराए जाएं। ताकि उन्हें एडमिशन प्रक्रिया में किसी तरह की असुविधा न हो।