{"_id":"625f1ea7adc415678c6c8243","slug":"university-160-examination-centers-not-connected-with-control-room-agra-news-agr5308214105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः 160 परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़े ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः 160 परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़े ही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं समापन की ओर बढ़ रही हैं, अभी तक 403 में से 160 परीक्षा केंद्र एक भी बार सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़े नहीं हैं। परीक्षा केंद्रों ने गूगल फार्म भरकर आईपी एड्रेस व पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन सेमेस्टर परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों पर ही मुख्य परीक्षाएं कराने की तैयारी में हैं। 29 अप्रैल को सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म होंगी, 30 अप्रैल से मुख्य परीक्षाएं शुरू होनी हैं।
आगरा मंडल में बने करीब 200 केंद्रों में से 145 ने गूगल फार्म भरा है। 78 कॉलेज सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़े। 55 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे परीक्षा के दौरान अधिकतर समय बंद पाए गए। अलीगढ़ मंडल में भी करीब 200 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 98 ने गूगल फार्म भरा। 32 केंद्रों के कैमरे परीक्षा के दौरान बंद मिलते हैं। आगरा व अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों कंट्रोल रूम नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दे रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि कंट्रोल रूम से प्राप्त रिकार्ड के अनुसार जिन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अभी कंट्रोल रूम से जुड़े नहीं हैं, जिनका संचालन विधिवत रूप से नहीं हो रहा है, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। अर्थदंड भी लगाया जा सकता है, मुख्य परीक्षा से पहले केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़वाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पांच उड़नदस्ते निकले। 14 केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ता प्रभारी प्रो. संजय चौधरी के मुताबिक किसी केंद्र पर नकल या अनियमितता नहीं मिली।