फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   united kingdom police helped agra shoe exporter

यूके पुलिस ने वापस कराए आगरा के जूता कारोबारी के 28 लाख

Mon, 03 Jul 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 03 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
united kingdom police helped agra shoe exporter
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड ‌किंगडम (यूके) के हैकर्स ने शहर की एक जूता उत्पाद बेचने वाली फर्म की ईमेल आईडी हैक कर ली। चीन की कंपनी का फर्जी ईमेल भेज दिया। यूके की लौयड बैंक के खाते में 28 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी ने आईजी से शिकायत की। साइबर सेल ने यूके के ओल्डहैम शहर की पुलिस से ईमेल से संपर्क किया। इस पर वहां की पुलिस ने बैंक से दो दिन में रकम वापस करा दी। 
विज्ञापन


सिकंदरा निवासी दीपक कुंद्रा की इंडस्ट्रियल एरिया में फुट कंपोनेंट की कंपनी है। उनकी कंपनी चीन की कंपनी से कारोबार करती है। एक महीने पहले हैकर्स ने दीपक की कंपनी की ईमेल आईडी को हैक कर लिया। दीपक ने चीन की कंपनी को ईमेल भेजकर लेदर मंगाया। इसी बीच उनकी ईमेल आईडी पर एक मेल आया, जोकि चीन की कंपनी से मेल खाता था। 
विज्ञापन


इसमें यूके के ओल्डहैम सिटी की लौयड्स बैंक के एक एकाउंट नंबर में रकम जमा करने के बारे में लिखा था। 16 जून को दीपक ने कंपनी के बैंक आफ बड़ौदा के खाता से 42729 डालर (करीबन 28 लाख) रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने माल नहीं आने पर चीन की कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि पेमेंट नहीं होने की वजह से माल नहीं भेजा है। दीपक ने ईमेल को चेक किया तो खाता नंबर अलग निकला। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जून को आईजी मुथा अशोक जैन से शिकायत की। आईजी ने मामले की जांच अपनी साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल ने बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारियों से बात की। इसके बाद लौयड्स बैंक के अधिकारियों से ईमेल से धोखाधड़ी की जानकारी देकर पेमेंट को रोक देने को कहा। साइबर सेल ने ओल्डहैम सिटी की पुलिस से भी संपर्क साधा। 

27 जून को धोखाधड़ी से संबंधित तमाम सुबूत ईमेल से वहां की पुलिस को भेजे। इसके बाद ओल्डहैम सिटी की पुलिस ने लौयड्स बैंक के खाते में गई रकम को दीपक की कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा दिया। दो दिन में उनके खाते में रकम आ गई। पैसा वापस मिलने से कारोबारी ने राहत की सांस ली। 

पहले भी बने हैं जूता निर्यातक शिकार

united kingdom police helped agra shoe exporter
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
इससे पहले भी सिकंदरा क्षेत्र की ही एक जूता निर्यातक कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर ली गई थी। हैकर्स ने 90 लाख से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली थी। हरीपर्वत क्षेत्र की भी एक जूता निर्यातक कंपनी के साथ ऐसा हुआ था। तब भी हैकर्स ने रकम यूके की एक बैंक के खाते में ट्रांसफर करा ली थी। 

साइबर सेल ने बताया कि उन्होंने ओल्डहैम शहर की लौयड्स बैंक को ईर्मल किया था। इस पर बैंक से पुलिस के पास फोन आया। मगर, बैंक के अधिकारी ने फोन पर दीपक के खाते से ट्रांसफर हुई रकम के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बाद ही साइबर सेल ने गूगल पर यूके पुलिस की वेबसाइट से ओल्डहैम पुलिस की ईमेल आईडी पता की। इसके बाद मेल भेजा। अब वहां की पुलिस खाता खोलने वाले के बारे में पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed