{"_id":"62f939aa0194b768875284f9","slug":"unique-shade-of-indian-cultural-heritage-seen-in-bal-utsav-mainpuri-news-agr543463321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल उत्सव में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनोखी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल उत्सव में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनोखी छटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार की देर शाम शीतला धाम स्थित कांदबरी मंच पर सारे जहां से अच्छा बाल रंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृति विरासत की अनोखी छटा दिखाई दी। देश के विभिन्न प्रदेशों की लोक विधाओं को जनपद के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने किया।
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के एतिहासिक कादंबरी पंडाल में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद के स्कूली बच्चों ने भारतीय संस्कृति, लोक संस्कृति का समागम अपनी प्रस्तुति में समेटने का काम किया है। सारे जहां से अच्छा बाल उत्सव में स्कूली बच्चों एवं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें आठ राज्यों के गीत-देशभक्ति के गीतों का गायन, आल्हा गायन-आजादी के वीर रस के गीत, बुंदेलखंड का मार्शल आर्ट-दीवारी एवं पाई डंडा, अवध का पारंपरिक नृत्य- ढिंढिया नृत्य, ब्रज के लोक नृत्य-लठ्ठमार होली एवं फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक रहे। जनपद के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रित आजादी के महानायकों, अमर शहीदों के चित्रों की प्रदर्शनी एवं कला रंग यात्रा बेहद मनमोहक थी। सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन प्रयागराज से आए ढिढिया के प्रशिक्षक आनंद किशोर, ब्रज की होली, लठमार होली आदि के प्रशिक्षक जगदीश प्रसाद, देश भक्ति गीत के प्रशिक्षक प्रयागराज से आए मनोज गुप्ता और आल्हा कार्यक्रम जौनपुर से आए आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की देख रेख में संपन्न हुआ। पाई डंडा दिवारी कार्यक्रम बांदा से आए प्रशिक्षक रमेश पाल की देख रेख में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की कोऑर्डीनेटर एसबीआरएल स्कूल की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता ने बताया कि जिले के 2400 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, निदेशक अयोध्या शोध संस्थान लवकुश द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, सुलक्षणा शर्मा, विवेक कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नवोदित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।