फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unique performance Malhar of Sawan echoed in the Collectorate against corruption in Agra

अनोखा प्रदर्शन: आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गूंजी सावन की मल्हार

Thu, 04 Aug 2022 07:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 07:41 PM IST
सार

मनकेड़ा गांव की महिलाओं का अनोखा विरोध-प्रदर्शन देख हर कोई हैरान दिखा। सावन की मल्हार के गीतों के माध्यम से भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं पर महिलाओं ने चोट की।
 

विज्ञापन
Unique performance Malhar of Sawan echoed in the Collectorate against corruption in Agra
अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मनकेड़ा गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान की चहारदीवारी के घटिया निर्माण के विरोध में महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ सावन की मल्हार गाई। गीतों के माध्यम से भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं पर महिलाओं ने चोट की। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सावित्री चाहर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। मनकेड़ा गांव में दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के सामने खेल मैदान की चहारदीवारी निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सिर पर ईंट रख कर महिलाओं ने सावन की मल्हार गाईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 किरन चौहान ने बताया कि दीवार में पीला ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। सीमेंट व चंबल सेंड की जगह रेत से दीवार बनाई जा रही है। दीवार गिरासू है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को ज्ञापन सौंपा। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व ठेकेदार के विरुद्ध जांच की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान विनोदी चौधरी, मिथलेश चाहर, ज्योति वर्मा, शीला देवी, आशा सचदेवा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed