{"_id":"5e47daaa8ebc3ee5972ac994","slug":"union-minister-said-government-trying-to-solve-stakeholders-problems","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही सरकार: केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही सरकार: केंद्रीय मंत्री
Sun, 16 Feb 2020 10:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
रीजनल एक्सपोर्ट अवार्ड कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के नार्दन जोन एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड 2019 में आगरा के जूता निर्यातकों का बोलबाला रहा। आगरा के 12 निर्यातकों को केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में हुए समारोह में पुरस्कृत किया।
ताजनगरी के निर्यातकों ने हर श्रेणी में जगह बनाई और गुप्ता एचसी ओवरसीज हर बार की तरह 200-300 करोड़ निर्यात श्रेणी में पहले स्थान पर काबिज रहा।
आगरा के लेदर फुटवियर निर्यातकों का सीएलई एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड में जलवा रहा। ओवरऑल कैटेगरी में निर्यात के लिए मिर्जा इंटरनेशनल को पहला, भारतीय इंटरनेशनल को दूसरा और आगरा की गुप्ता एचसी ओवरसीज को तीसरा पुरस्कार मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने लेदर निर्यातकों की प्रशंसा की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी के सपने को निर्यातकों की मदद से भारत पूरा कर सकता है।
केंद्र सरकार ईज आफ डूइंग बिजनेस को सही मायने में अमल में लाने में जुटी है। उद्योग जगत से जुड़े सभी पक्षों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं अधिकारिक स्तर पर लंबित आगरा की समस्याओं को सांसद एसपी सिंह बघेल को साथ लेकर दूर किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट और पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर लंबित मामलों के निदान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
सीएलई नार्दन जोन चेयरमैन पूरन डावर ने आगरा के फुटवियर उद्योग की समस्याओं को रखा। सीएलई क्षेत्रीय निदेशक अतुल मिश्रा ने आभार जताया। सहायक निदेशक आरके शुक्ला भी मौजूद रहे।

इनको मिला अवार्ड
ओवरऑल लेदर निर्यात एचसी गुप्ता ओवरसीज तीसरा स्थान
200-300 करोड़ लेदर फुटवियर एचसी गुप्ता ओवरसीज, प्रथम स्थान
200-300 करोड़ लेदर फुटवियर रोजर इंडस्ट्रीज, दूसरा स्थान
100-200 करोड़ लाइनर शूज, प्रथम स्थान
100-200 करोड़ डावर फुटवियर, दूसरा स्थान
फुटवियर कॉम्पोनेंट शू अपर सगारी लेदर्स, प्रथम स्थान
फुटवियर कॉम्पोनेंट शू अपर फुट स्टाइल, दूसरा स्थान
50-100 करोड़ रुपये लांबा फुटवियर इंडस्ट्रीज, प्रथम स्थान
50-100 करोड़ रुपये पार्क एक्सपोर्ट, दूसरा पुरस्कार
25-50 करोड़ में लेदर फुटवियर जेएम फुटवियर प्रथम स्थान
25-50 करोड़ में लेदर फुटवियर सगारी लेदर्स, दूसरा स्थान
25 करोड़ रुपये तक लेदर लिंकर्स फुटवियर, प्रथम स्थान
25 करोड़ रुपये तक वीआरडी एक्सपोर्ट, दूसरा स्थान
सांसद बघेल को आत्म ग्लानि, कोई प्रोजेक्ट नहीं पूरा
सीएलई के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे सांसद एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश के सामने कहा कि आगरा की कुंडली में राहु केतु बैठे हैं। राहु केतु के कारण आगरा में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कई बार उन्हें आत्म ग्लानि भी होती है कि तमाम प्रयासों के बाद भी आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल स्टेडियम, बैराज और हाईकोर्ट बेंच नहीं बन पाई है। उन्होेंने टीटीजेड क्षेत्र होने के कारण विकास कार्यों पर रोक लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।