फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   union minister ramdas athawale statement on petrol diesel price hike

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर मोदी सरकार के मंत्री ने दिया ये बयान

Tue, 18 Sep 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 18 Sep 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
union minister ramdas athawale statement on petrol diesel price hike
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर जहां विरोधी दल केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। वहीं आम जनता पर महंगाई को बोझ बढ़ता रहा है। अब सरकार मंत्री भी कहने लगे हैं कि दाम कम होने चाहिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने चाहिए। दाम बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोलियम मंत्री से बात भी की है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सोमवार को आगरा आए हुए थे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार दलितों पर अत्याचार नहीं होने देगी और न ही किसी निर्दोष को एससी-एसटी एक्ट में फंसने देगी। मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी आरपीआई पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी उतारना चाहती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर उनके समक्ष प्रस्ताव भी रखा है। 

अठावले ने कहा कि मायावती दलितों की हितैषी नहीं हैं। यदि उनकी पार्टी यहां चुनाव लड़ती है तो दलित उनके साथ खड़ा होगा। बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि मायावती ने उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी हथिया लिया है। 

वाल्मीकि समाज गरीब है, गुलाम नहीं 

अठावले ने कहा कि वाल्मीकि समाज गरीब है, लेकिन किसी का गुलाम नहीं है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण न लिखी होती तो आज देश की स्थिति अलग होती। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में दलितों के लिए अलग स्थान बनाया है उसी के कारण दलित समाज का स्तर ऊंचा हुआ है। 

कार्यक्रम में रामदास अठावले ने कर्मचारी संघ की ओर से ठेकेदारी पर कार्य कर रहे मजदूरों को 7,500 के बजाय 10,500 रुपये देने, संविदा कर्मचारियों को 19,330 रुपये देने एवं नियमित नौकरी देने की बात कहने पर सहमति दी और कहा कि इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। 

चंद्रशेखर की रिहाई पर ये कहा

रामदास अठावले का कहना है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की जेल से रिहाई के लिए उन्होंने प्रयास किया था। योगी आदित्यनाथ ने सही कार्य किया है। हालांकि यूपी के डिप्टी सीएम कह चुके हैं कि चंद्रशेखर की रिहाई का आदेश कोर्ट का है। इससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। 

एससी/एसटी के सवाल पर अठावले ने कहा कि यह कानून दलित समाज की रक्षा के लिए है किसी का उत्पीड़न करने के लिए। हम किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। मोदी सरकार की शान में कसीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed