फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel helped woman lying unconscious on the road in Agra

Agra: सड़क पर महिला को बेहोश पड़ा देख केंद्रीय राज्यमंत्री ने की मदद, उपचार दिलाकर भिजवाया घर

Tue, 11 Oct 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

बारिश के बीच एक महिला सड़क पर बेहोश पड़ी थी। वहां लोग जुटे थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। उसी दौरान वहां से गुजर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने महिला की मदद की।  

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel helped woman lying unconscious on the road in Agra
केंद्रीय राज्यमंत्री ने की महिला की मदद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सांसद एवं केंद्रीय केंद्रीय विधि राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को एक महिला की मदद कर लोगों को मानवता का संदेश दिया। दरअसल, सोमवार को तेज बारिश में शिवाजी नगर चौराहे के पास एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। राहगीर उसे देखकर निकल रहे थे। इसी बीच वहां से केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल गाड़ी में सवार होकर गुजर रहे थे। 

विज्ञापन

महिला के उपचार की कराई व्यवस्था 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने महिला को सड़क लेटा देख अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने महिला को उठवाया। उसके लिए दवाओं और घर पहुंचाने की व्यवस्था करवाई। उन्होंने आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की। महिला को पुलिसकर्मियों की मदद से रेस्टोरेंट में पानी आदि पिलाकर होश में लाया गया। महिला ने खुद को मिढ़ाकुर की संगीता बताया। बीमारी की हालत में बेहोश हो गई थी। इस दौरान वह करीब आधे घंटे तक रुके रहे। 

विज्ञापन

घायल लोगों की भी कर चुके हैं मदद 

इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद भी कर चुके हैं। यह बात तब की है, जब वह हाथरस के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की शोक सभा में जा रहे थे। सादाबाद में ट्रैक्टर चालकों के हादसे में घायल होने पर रुक कर उन्होंने अपनी पुलिस टीम के साथ इलाज के लिए भेजा था। इसके बाद वह बिना सुरक्षा के ही हाथरस शोकसभा में शामिल होने चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



Mulayam Singh Yadav: एसपी सिंह बघेल ने 'नेताजी' को बताया राजनीतिक गुरु, कहा- उनका जाना मेरी निजी क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed