फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel called Mulayam Singh Yadav his political guru

Mulayam Singh Yadav: एसपी सिंह बघेल ने 'नेताजी' को बताया राजनीतिक गुरु, कहा- उनका जाना मेरी निजी क्षति

Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel called Mulayam Singh Yadav his political guru
मुलायम सिंह यादव के साथ एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया। एसपी सिंह ने कहा कि समाजवाद और भारतीय राजनीति के योद्धा को कुछ रोज पहले अस्पताल में देखकर आंखें नम हो गई थीं। जीवन में जो हर लड़ाई में विजयी होकर निकला हो वो आज जीवन की जंग हार गया। हमेशा लोगों के लिए लड़ने का गुर मैंने नेताजी से सीखा। मेरे राजनीतिक गुरु थे। उनका जाना मेरी निजी क्षति है। 

विज्ञापन

समाजवाद का समर्पित पहरेदार चला गया

अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि उम्मीद की डोर टूट गई। मुलायम सिंह यादव जी नहीं रहे। समाजवाद का समर्पित पहरेदार चला गया। राहें जुदा हुईं लेकिन परस्पर सम्मान कभी नहीं घटा। वजह थी उनकी सादगी, जिसने कभी किसी में प्रतिद्वंद्वी नहीं देखा। मिट्टी की खुशबू समेटे जीवन पर्यंत संघर्ष के पर्याय रहे नेताजी।  

विज्ञापन

राजनीति के एक युग का अंत

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नेताजी के निधन पर गहरा शोक। राजनीति के एक ऐसे युग का अंत जिसको भर पाना संभव नहीं। श्रद्धांजलि। ईश्वर स्वर्गिक आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य। फतेहपुरी सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव नेताजी के  निधन से भारतीय राजनीति का बड़ा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में समाजवाद के स्तंभ थे

सपा जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने कहा कि जब तक गरीबी रहेगी, नेता जी के आदर्श रहेंगे। वे भारतीय राजनीति में समाजवाद के स्तंभ थे। हम सौभाग्यशाली हैं उनसे समाजवाद का ककहरा सीखने का अवसर मिला।  जिला महासचिव सलीम शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। उन्होंने दबे, कुचले तबके के हक की राजनीति की। उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। 

सामाजिक न्याय के योद्धा थे : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा बताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का आगरा से करीबी रिश्ता रहा है। वह आगरा के विकास के लिए तत्पर रहते थे। विनोद बंसल, अदनान कुरैशी, कपिल गौतम, अजहर वारसी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed