यूपी: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया ओवैसी के बयान का समर्थन, अल्पसंख्यक समुदाय के नाते मिले मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व
ओवैसी के उस बयान का समर्थन किया है। जिसमें मुस्लिमों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई। श्री अठावले ने कहा कि राजनीतिक दलों को मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व देने पर विचार करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले बुधवार को परिक्रमा मार्ग गोपालखार स्थित श्रीराधाप्रसाद धाम में आयोजित संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद राज्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें मुस्लिमों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व देने पर विचार करना चाहिए, लेकिन यह धर्म पर नहीं होना चाहिए, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय के नाते होना चाहिए।
तालिबान पर ये बोले
तालिबान के मुद्दे पर राज्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार अभी पूरी परिस्थितियों पर नजर रखे है। इसी के अनुरूप आगामी रणनीति तय की जाएगी। कहा कि तालिबान आतंकी संगठन है। पंजशीर के लड़ाके मसूद के नेतृत्व में वे अपने हक एवं अस्मिता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह सभी का अधिकार भी है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार व आम जनता कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर नहीं आनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन लगवाने का बड़ा एतिहासिक कार्य कर रहे हैं। यहां से वह भजन कुटीर गोशाला में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश की रक्षा व संरक्षण में जुटे गोरक्षकों को सम्मानित किया। अखिल भारतीय गोरक्षा दल के अध्यक्ष विकास पंडित, अमुना चौधरी, अनिल सिंह, डॉ. देवप्रकाश आदि ने रामदास अठावले का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: गंभीर हालात, एक पलंग पर दो-दो मरीज, 470 बाल रोगी भर्ती