{"_id":"61d07ef98c7fa515467f7abb","slug":"union-minister-of-state-for-law-and-justice-sp-singh-baghel-inaugurated-lift-and-automatic-staircase-beautification-work-at-agra-fort-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा फोर्ट स्टेशन का बदला नजारा: फसाड लाइटिंग-लिफ्ट और एस्केलेटर का शुभारंभ, राज्य मंत्री बघेल ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा फोर्ट स्टेशन का बदला नजारा: फसाड लाइटिंग-लिफ्ट और एस्केलेटर का शुभारंभ, राज्य मंत्री बघेल ने किया लोकार्पण
Sat, 01 Jan 2022 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 09:52 PM IST
सार
राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा रेल मंडल प्रशासन लगातार यात्री सुविधाओं में इजाफा कर रहा है। स्टेशन पर अब असहाय और बुजुर्ग यात्रियों को लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट स्टेशन का बदला नजारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए साल पर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन बदले हुए लुक में नजर आया। रंग बिरंगी फसाड लाइटिंग से जगमगाते स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिफ्ट और दो पर स्वचालित सीढ़ी, प्लेटफॉर्म के पत्थर बदलने के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। उन्होंने कहा कि आगरा रेल मंडल प्रशासन लगातार यात्री सुविधाओं में इजाफा कर रहा है। स्टेशन पर अब असहाय और बुजुर्ग यात्रियों को लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा फोर्ट स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ ही यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इस स्टेशन पर राजस्थान जाने वाले पर्यटक पहुंचते हैं। शाम को स्टेशन का नजारा फसाड लाइटिंग से बदला नजर आएगा। इस मौके पर डीआरएम आनंद स्वरूप, एडीआरएम मुदित चंद्रा, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन