फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Dharmendra Pradhan targets Jayant Chaudhary in Agra

रालोद मुखिया पर धर्मेंद्र प्रधान का निशाना: आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री- जयंत को नहीं है राजनीति का ज्ञान

Sun, 30 Jan 2022 09:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 09:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने आगरा पहुंचे। कार्यक्रम के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। 

विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan targets Jayant Chaudhary in Agra
मन की बात कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जयंत चौधरी को अभी राजनीति का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं। वह अभी अभी मैदान में आए हैं। धर्मेंद्र प्रधान रविवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां जेपी सभागार में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत की। 

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जिन लोगों के लिए समाजवाद की परिभाषा कुछ विशेष वर्गों और एक परिवार तक सीमित है, उन्हें प्रदेश की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में रिजेक्ट कर दिया है। कोरोना काल में भाजपा ने सभी वर्गों की सेवा है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि जनता हम पर फिर से विश्वास जताएगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेता घर-घर पहुंच रहे हैं तो यह मजबूरी नहीं प्रजातंत्र है। 
विज्ञापन

'जनता के आशीर्वाद के लिए घर-घर जाना होगा'
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं तो आस्ट्रेलिया या अमेरिका में घूमें क्या ? प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं तो जनता के आशीर्वाद के लिए घर-घर में जाना होगा। प्रधान ने कहा कि पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे सम्मान विशेष काम करने वाले आम लोगों को मिल रहे हैं, पहले कैसे मिलते थे, यह भी लोग जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, पार्षद संजय राय, हेमंत राजपूत आदि मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने राजा मंडी में विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में संघ के पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद करके चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा। 

गठबंधन के मंसूबे पूरे नहीं होंगे: बीएल वर्मा
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने आए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सरकार बनाने के विपक्ष के मंसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं। गठबंधन के बारे में जनता समझ चुकी है कि यह जनता के लिए बल्कि अपने हित साधने को बनते हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने छावनी के भाजपा प्रत्याशी के लिए ताज नगरी में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान ताज मंडल प्रभारी केके भारद्वाज, प्रदीप राठौर, बबलू लोधी, सुधीर राठौर, पार्षद शोभाराम राठौर, गुड्डू राठौर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed