{"_id":"6155929f8ebc3e4715055a68","slug":"union-minister-arjun-ram-meghwal-inaugurates-baby-care-and-feeding-room-at-etmaddaula-monument-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातृत्व को सम्मान: आगरा के 'बेबी ताज' में भी शिशु देखभाल कक्ष शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृत्व को सम्मान: आगरा के 'बेबी ताज' में भी शिशु देखभाल कक्ष शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन
Thu, 30 Sep 2021 04:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:04 PM IST
सार
देश भर में बेबी केयर और फीडिंग रूम की सुविधा सबसे पहले ताजमहल में शुरू की गई थी। इसके बाद आगरा किले में इसका शुभारंभ हुआ। अब एत्माद्दौला आगरा का पांचवां स्मारक है, जहां महिलाओं के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला स्मारक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला स्मारक में आने वाली महिला पर्यटकों को अपने बच्चों को स्तनपान कराने में असहज नहीं होना पड़ेगा। इस स्मारक में भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बेबी केयर एंड फीडिंग रूम (शिशु देखभाल एवं स्तनपान कक्ष) शुरू कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बेबी केयर व फीडिंग रूम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
एत्माद्दौला आगरा का पांचवां स्मारक है, जहां महिलाओं के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। इससे पूर्व ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व सिकंदरा में मातृत्व का सम्मान करते हुए यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने आगरा किला में एएसआई द्वारा आगरा के स्मारकों पर बनवाई गई डाक्यूमेंट्री भी लांच की।
विज्ञापन
'मातृत्व' को सम्मान: ताजमहल-किला के बाद फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा में खुले बेबी फीडिंग रूम
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार सुबह यमुना पार स्थित एत्माद्दौला पहुंचे। यहां प्रवेश द्वार में अंदर की तरफ बनाए गए बेबी केयर व फीडिंग रूम का उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एत्माद्दौला में हो रहे पच्चीकारी के काम के बारे में निवर्तमान अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आगरा किला पहुंचे।
आगरा किला का भ्रमण करने के बाद उन्होंने एएसआई द्वारा आगरा के स्मारकों पर तैयार कराई गई डाक्यूमेंट्री को लांच किया। यह डॉक्यूमेंट्री सभी स्मारकों पर चलाई जाएगी और इससे पर्यटकों को आगरा के स्मारकों के बारे में जानकारी मिल सकेगी और वो स्मारकों को देखने के लिए प्रेरित होंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल साथ रहे।