फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uninterrupted power supply will be provided on Diwali

Agra News: दिवाली पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Fri, 17 Oct 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uninterrupted power supply will be provided on Diwali
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। विद्युत निगम ने जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए खास तैयारियां की हैं। बिजली आपूर्ति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। वहीं, अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि दिवाली पर जनपद के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निगम ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। क्षतिग्रस्त तारों और पाेलों की मरम्मत कराई गई है। ट्रांसफाॅर्मरों की मेंटिनेंस भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति पर नजर रखने के लिए सभी विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर को चेक कर इमरजेंसी के लिए तैयार रखने, फीडर वाइज टीजीटू और लाइन स्टॉफ की ड्यूटी निर्धारित की गई है और बिजली घर का सीयूजी नंबर को हर हाल में चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के कारण की सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाएगी। सप्लाई सुचारू होने का समय भी उपभोक्ताओं को बताया जाए।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकेंगे बिजली संबंधी शिकायत
अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड निगम के मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां 24 घंटे अधिकारियों के साथ सोशल मीडिया सेल टीम के सदस्य बिजली आपूर्ति, समस्या और फॉल्ट पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 9139304029 पर दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed