फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uniform was purchased or not now Department of Basic Education will review

Firozabad: यूनिफॉर्म खरीदी या नहीं, अब बेसिक शिक्षा विभाग करेगा समीक्षा

Mon, 26 Sep 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

 शिक्षकों को डीबीटी से लाभान्वित छात्र-छात्राओं की पूरी यूनिफॉर्म, जूता-मोजा पहले और स्कूल बैग लिए हुए फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
uniform was purchased or not now Department of Basic Education will review
परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के परिषदीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में डीबीटी से लाभान्वित बच्चों की पूर्ण यूनिफार्म, जूता, मोजा आदि में मोबाइल एप के माध्यम से फोटो अपलोड करनी होगी, ताकि समीक्षा की जा सके यूनिफॉर्म खरीदी है या नहीं। महानिदेशक स्कूल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन


जिले में 1827 परिषदीय विद्यालय, 58 सहायता प्राप्त से संबद्ध विद्यालयों में 1.89 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को दो सेट नि:शुल्क यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए शासन से सीधे अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजी जा रही है, लेकिन अभी तक सभी बच्चों ने ड्रेस, जूता मोजा और बैग नहीं खरीदा है। विभाग अब इसकी समीक्षा करेगा। इसके लिए शिक्षकों को शिक्षा विभाग के प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की पूर्ण यूनिफॉर्म में फोटो अपलोड करनी होगी। पुष्टि होने के बाद ही उन्हें नए सत्र के लिए ड्रेस की धनराशि मिलेगी। वहीं क्रॉस चेकिंग के साथ ही धनराशि का सही इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन

 
विभाग के अनुसार नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में 1.10 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिये धनराशि जारी की गई है। ऐसे में यह सत्यापित किया जा रहा है कि धनराशि का कितना उपयोग हुआ है। बीएसए अंजली अग्रवाल का कहना कि बच्चों की पूर्ण स्कूल ड्रेस में फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। बच्चों के जिन अभिभावकों ने अभी तक स्कूल ड्रेस नहीं खरीदी है उन्हें खरीदने के लिए प्रेरित किया जायगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed