{"_id":"606b4ff68ebc3ec4840c7140","slug":"unidentified-laborer-working-under-the-hypertension-line-scorched-mainpuri-news-agr487341188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के नीचे काम कर रहा अज्ञात मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के नीचे काम कर रहा अज्ञात मजदूर झुलसा
विज्ञापन
मैनपुरी। मकान में काम करते समय एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। मकान मालिक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
शहर के ज्योंती तिराहा निवासी रहीशपाल के मकान में काम चल रहा है। सोमवार सुबह रहीशपाल शहर के संता बसंता चौराहे से एक मजदूर को अपने मकान पर काम करने के लिए ले गए। यहां काम करते समय मजदूर मकान के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। रहीशपाल ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
मजदूर कहां का रहने वाला है और उसका नाम क्या है इसके बारे में रहीशपाल को कोई जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात मजदूर के संबंध में सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी है। हालांकि रहीशपाल उसे उपचार के लिए सैफई ले गए हैं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर अचेतावस्था में था।