{"_id":"69d333c31f0881a0e90e8e33","slug":"unidentified-body-found-in-yamuna-police-face-jurisdiction-confusion-identity-unknown-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: यमुना में मिला अज्ञात युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस; पहचान भी नहीं हो सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: यमुना में मिला अज्ञात युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस; पहचान भी नहीं हो सकी
Mon, 06 Apr 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:47 AM IST
सार
यमुना नदी से करीब 30 वर्षीय युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस के बीच कुछ देर सीमा विवाद रहा, फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच जारी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना नदी में रविवार को एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल को लेकर कुछ देर तक ट्रांस यमुना और खंदौली थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद भी रहा। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला स्पष्ट हुआ।
विज्ञापन
यमुना नदी में रविवार को एसपीएस स्पोर्ट्स एकेडमी के पीछे कान्हा गोशाला के पास एक युवक का शव पानी में उतराता दिखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि शव कहीं से बहकर यहां पहुंचा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।