{"_id":"62570d92b85ba228b93656ef","slug":"unidentified-body-found-from-cenal-kasganj-news-agr5301932180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा में उतराता मिला अज्ञात का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा में उतराता मिला अज्ञात का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम किलौनी के निकट बंबा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मंगलवार की देर शाम ग्राम किलोनी के निकट बंबा में झाड़ियों एक शव उतराता हुआ दिखा ग्रामीणों को दिखाई दिया। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी तो गांव में सनसनी फैली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के ही पवन कुमार ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। उसके संबंध में आस-पास के ग्रामों में ग्रामीणों से जानकारी की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव लगभग एक माह पुराना प्रतीत हो रहा हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचनामा की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।