फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unfavorable entry given to the teacher found in the school time collectorate

कलक्ट्रेट पर घूम रही शिक्षिका को बीएसए ने जारी की प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Unfavorable entry given to the teacher found in the school time collectorate
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिना अनुमति किसी भी शिक्षक-शिक्षिका को विद्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को करहल में तैनात शिक्षिका आकांक्षा उरवार कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी पर बीएसए को मिल गईं। बीएसए ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को बिना अनुमति के स्कूल न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रात: 10 बजे करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर पर तैनात सहायक अध्यापिका अकांक्षा उरवार बिना अनुमति के कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र पर घूमती मिलीं। बीएसए ने आदेशों की अवहेलना पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। आकांक्षा को पत्र जारी कर इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। आकांक्षा को तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण बीएसए को देना होगा। बीएसए ने जिले के शिक्षक- शिक्षिकाओं को निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति के विद्यालय समय में बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed