फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Understanding the importance of two drops, polio drops were administered to 6.52 lakh children.

Agra News: दो बूंद का समझा महत्व, 6.52 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राॅप

Sat, 20 Dec 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Understanding the importance of two drops, polio drops were administered to 6.52 lakh children.
बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाती कार्यकर्ता
आगरा। ड्रॉप पीने से बच्चा पोलियो से पीड़ित नहीं होगा। ऐसा नहीं किया तो बच्चा दिव्यांग हो सकता है। इससे कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। जब डॉक्टरों ने ये जानकारी दी तो अभिभावकों को दो बूंद का महत्व समझ में आया। लंबे समय से अपने बच्चों को ड्रॉप नहीं पिलाने वाले 22 परिवारों ने ड्रॉप पिलाई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पांच साल तक के 7,05,832 बच्चे हैं। 14 से शुरू हुए विशेष अभियान में 6,52,032 बच्चों को ड्रॉप पिला दी है। अभी बचे हुए 53,800 बच्चों को 22 दिसंबर को ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि शाहगंज स्थित शंकर कॉलोनी के पास झुग्गियों में रहने वाले 22 परिवार लंबे समय से अपने बच्चों को ड्रॉप नहीं पिला रहे थे। इस पर विशेषज्ञों की टीम गई और बताया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान में पोलियो के मरीज मिल रहे हैं। ड्रॉप नहीं पिलाई तो बच्चों के पोलियोग्रस्त होने का खतरा रहेगा। इस पर 22 परिवारों के 33 बच्चों को ड्रॉप पिलाई है। अभियान में डॉ. राहुल सारस्वत, डॉ. मुनीश , राहुल कुलश्रेष्ठ, शायना परवीन, नरेश, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed