फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Underpass started construction on Agra-Etawah highway, people will get relief

Agra News: आगरा-इटावा हाईवे पर बनने लगे अंडरपास, लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 21 Mar 2026 03:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Underpass started construction on Agra-Etawah highway, people will get relief
आगरा- इटावा हाईवे पर अंडरपास बनाने का हो रहा कार्य। संवाद
आगरा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनाने का कार्य तेज कर दिया है। साल के अंत तक अंडरपास बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से 80 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही हाईवे पार करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और हादसों पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि आगरा-इटावा नेशनल हाईवे 123 किमी लंबा है। इस पर अंडरपास नहीं थे। इसके कारण हादसे हो रहे थे। इस पर एनएचएआई मुख्यालय ने आठ अंडरपास स्वीकृत किए थे। ये अंडरपास मोहम्मदाबाद, मीठेपुन, बेनीवाल कट टूंडला, इंदुमई, नौशेहरा, उखरेंड, मलाजनी और अरौंज में बनाए जा रहे हैं। इनको बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। करीब छह महीने में ये बनकर तैयार हो जाएंगे। साल के अंत तक लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम ने आगरा-इटावा हाईवे पर आठ ब्लैकस्पॉट चिह्नित किए थे। यहां हाईवे को पार करते समय हादसे हो रहे थे। इन स्थानों पर अंडरपास बनने से लोग आसानी से हाईवे पार कर सकेंगे। हाईवे के दूसरी ओर खेती होने के कारण किसान लंबी दूरी तय कर खेतों पर पहुंचते थे। अंडरपास बनने से हाईवे के पार जाना आसान होगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed