फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under the 'Mission Shakti' Campaign 6.0, an 8th-grade student was appointed as a one-day Station House Officer (SHO).

Agra News: मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत कक्षा 8 की छात्रा को बनाया गया एक दिवसीय थाना प्रभारी

Tue, 20 Oct 2026 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Under the 'Mission Shakti' Campaign 6.0, an 8th-grade student was appointed as a one-day Station House Officer (SHO).
Photo: Class 8 student Kumari Yaswi Shukla was appointed as the Station House Officer (SHO) for
सैंया। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत कुनाल इण्टर कालेज की कक्षा 8 की छात्रा यस्वी शुक्ला पुत्री अनुपम शुक्ला निवासी नगला मौहरे को थाना सैंया का सोमवार को 11 बजे एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। छात्रा को डाक कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष एवं जी डी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही थाने में रखे जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों, उनके रखरखाव एवं उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति केंद्र पर उपलब्ध स्मार्टफोन एवं चार रजिस्टरों के उपयोग तथा उनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गईतथा क्षेत्र में भ्रमण भी कराया गया । मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित कराना, पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एस एस आई अंकुश चौधरी, शक्ति मिशन टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सोनिया परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed