{"_id":"62e57649b56c0e48b4662460","slug":"under-the-influence-of-alcohol-the-accused-killed-the-youth-the-youth-was-seriously-injured-kasganj-news-agr541822713","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में आरोपी ने युवक को मारी ईट, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में आरोपी ने युवक को मारी ईट, युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव चहका गुनार में नशे में एक आरोपी गांव के ही एक युवक को ईट मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। मामले में युवक ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तीन दिन पूर्व गांव चहका गुनार निवासी ब्रजमोहन खुले में शौच करने जा रहा था। गांव का ही आकाश अपनी छत पर खड़ा हुआ था। उसने गली से गुजर रहे ब्रजमोहन पर ईट मारकर घायल कर दिया।
उसकी आवाज सुनकर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना पर गांव पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। युवक को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी ने युवक पर ईट फेंक कर घायल कर दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं।