फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under 'Mission Shakti', Priyanshi became the Medical Superintendent and Yasvi became the Station House Officer (SHO).

Agra News: मिशन शक्ति के तहत प्रियांशी चिकित्सा अधीक्षक, यस्वी थाना प्रभारी बनीं

Tue, 20 Oct 2026 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Under 'Mission Shakti', Priyanshi became the Medical Superintendent and Yasvi became the Station House Officer (SHO).
मिशन शक्ति के तहत प्रियंशी बनीं एक दिन की चिकित्सा अधीक्षक - फोटो : Archive
पिनाहट/सैंया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पिनाहट और सैंया में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया। इसके अंतर्गत दो छात्राओं को एक दिन के लिए महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नवरात्र की नवमी पर डीपीएस स्कूल पिनाहट की कक्षा बारह की छात्रा प्रियांशी वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट का एक दिन का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। सीएचसी स्टाफ ने प्रियांशी का स्वागत किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाह सहित कई स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैंया में सोमवार को ग्यारह बजे कुनाल इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा यस्वी शुक्ला को थाना सैंया का एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। यस्वी को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें डाक कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, जी डी कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी और महिला उपनिरीक्षक सोनिया परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed