{"_id":"6630f416e1d813dce000e5f7","slug":"uncontrolled-tractor-collides-with-transformer-pole-broken-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116701-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया, खंभा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया, खंभा टूटा
Tue, 30 Apr 2024 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया, खंभा टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मंगलवार की दोपहर नवीन मंडी के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर लगने से बिजली के दो खंभे टूट गए। वहीं ट्रांसफार्मर एक ओर झुक गया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर गिरा नहीं।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह निवासी अनिल कुमार मंगलवार को नवीन मंडी में गेहूं बेचने के लिए आए थे। गेहूं बिक्री करने के बाद दोपहर के समय वह ट्रैक्टर ट्राली से वापस घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जब मंडी के पास सिरसागंज रोड पर पहुंचा। तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर लगने से ट्रांसफार्मर रखे हुए दोनों सीमेंट के खंभे टूट गए। गनीमत रही जो ट्रांसफार्मर जमीन पर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।