{"_id":"6198d30b5e26af37a36a69c9","slug":"uncontrolled-car-overturned-in-ditch-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार बनी हादसे का कारण: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार बनी हादसे का कारण: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे खाई में गिरी कार
Sat, 20 Nov 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 04:20 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। 36वें माइलस्टोन के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और आसपास खड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 36वें माइलस्टोन के समीप हुआ। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कार सवार कानपुर से आगरा की ओर आ रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। फतेहाबाद क्षेत्र में 36वें माइलस्टोन पर गांव रूपपुर के पास कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंच गई। कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। खाई में गिरने से कार ऊपर से पिचक गई है। क्रेन की मदद से कार को ले जाया गया।
विज्ञापन