फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled car collides with tree, 8 injured

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 8 घायल

Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree, 8 injured
कासगंज। कछला गंगा घाट से गंगा स्नान कर वापस अपने गांव जा रहे श्रद्धालुओं की कार चांड़ी मार्ग पर नगला सहजन के निकट पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चाड़ी मार्ग पर नगला सहजन के समीप श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। कार के पेड़ से टकराते ही उसमें सवार श्रद्धालु यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे पर अन्य राहगीर भी एकत्रित हो गए। घायल श्रद्धालुओं को कार से निकाला गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में विजेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, मुरारीलाल पुत्र बेनीराम, रामादेवी पत्नी श्रीकृष्ण, श्रीदेवी पत्नी मुरारीलाल, किशनचंद्र शर्मा पुत्र रामप्रसाद, अंजू पत्नी सत्यप्रकाश निवासीगण पिनाट आगरा घायल हुए। डॉक्टर ने विजेंद्र शर्मा और शैलेंद्र शर्मा की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे की जानकारी होने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed